फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर आयुक्त ने तीन कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
निरीक्षण करते आयुकत आगरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में शनिवार को आयुक्त आगरा के राममोहन राव ने थाना कोतवाली के अलावा विकास भवन और कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई कर्मचारियों का लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं कई को चेतावनी जारी करने की बात कही। निकायों के ईओ के साथ बैठक कर सफाई और निकाय क्षेत्रों में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने को कहा।
विज्ञापन


कमिश्नर को कोतवाली के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर पर सुधार की बात कही। वहीं शिकायत रजिस्टर पर शिकायतकर्ता का नाम नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्हें कई पुलिसकर्मी वर्दी पर बिना नेमप्लेट लगाए मिले। इस पर कड़ी चेतावनी दी। इसके बाद फरियादियों की शिकायतें सुनी और उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान गांव हुसैनपुर निवासी ओमकार ने इंस्पेक्टर कोतवाली पर दो लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व उनकी ममेरी बहन की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन अभी तक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। उसने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने आरोपी पक्ष से दो लाख रुपये रिश्वत ले ली है। इस पर कमिश्नर ने तुरंत जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने सीधे विकास भवन का रुख किया। भवन के वॉशरूम की हालत देख नाराजगी जताई। वहीं उसके बाहर छत टपकने से आई सीलन को देख डीडीओ का वेतन काटने के आदेश दिए। अपर अभियंता कक्ष में जांच करने के बाद दो कर्मियों का वेतन रोकने को कहा।

कलक्ट्रेट में कमिश्नर ने निकायों के ईओ के साथ हुई बैठक में स्वच्छ भारत मिशन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर से निकलने वाले कूड़े के लिए वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें