फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने छात्रा की हत्या कर खुद को गोली मार की खुदकुशी

विज्ञापन
छात्रा को गोली मारकर खुद भी जान दे दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा को सिरफिरे युवक ने गोली मार दी। छात्रा के जमीन पर गिरते ही मरा समझ कर सिरफिरे ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। मामले में मृतकों के परिवारीजनों ने अभीतक तहरीर नहीं दी है। चौकीदार ने ने अलीगंज थाने में दर्ज कराई है। खास बात यह है कि दोनाें के परिजन वारदात के पीछे कारणों को लेकर चुप्पी साधे बैठे हैं। छात्रा और युवक की अचानक मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

डाक बगला निवासी सेवानिवृत फौजी विद्याराम की बेटी श्वेता (18) कस्बा स्थित आरडी पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। रोजना की तरह बुधवार सुबह श्वेता तीन अन्य छात्राओं के साथ पैदल स्कूल जा रही थी। अलीगंज के एलटीसी फार्म हाउस के नजदीक पहुंचते ही कैल्ठा निवासी सिरफिरे युवक योगेश उर्फ रिंकू (19) पुत्र राजवीर ने छात्रा को रोकने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जब छात्रा नहीं रुकी तो रिंकू अंटी से तमंचा निकाल कर सीने मे गोली मार दी।

आरोप है कि छात्रा के जमीन पर गिरते ही योगेश ने खुद के पेट में तमंचे से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल छात्रा ने सीएचसी अलीगंज से जिला अस्पताल आते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन वारदात के पीछे की कहानी बताने से बचते दिखाई दिए। वही कार्यवाहक थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि चौकीदार राजकुमार की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। परिवारीजनो को पता चलने पर उसे समझाया भी गया था। आशंका है कि दोनो के प्रेम संबंध बिगड़ने के पर वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक योगेश शादीशुदा था, छात्रा की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें