फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटलुओं के चंगुल में लुटने से बचे केरल के चार व्यापारी

विज्ञापन
police - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। पुलिस की सजगता से केरल के चार व्यापारी टटलुओं के चंगुल से बाल-बाल बच गए। सोने की ईंट के लालच में केरल से मथुरा के सौंख पहुंचे इन चारों व्यापारियों को टटलुओं के पास पहुंचने से पहले ही पुलिस चौकी ले आई। जानकारी की तो चारों ने सोने की ईंट खरीदने के सिलसिले में आना बताया। पुलिस ने चारों को केरल के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन



शुक्रवार को केरल के चार व्यापारी थाना मगोर्रा के गांव हरजू में खड़े हुए थे। इन चारों की अलग वेशभूषा को देख पुलिसकर्मियों ने टोका। चारों व्यापारी बोलने को तैयार नहीं हुए। इससे चारों व्यापारियों को पुलिस सौंख चौकी ले आई। पुलिस ने पूछताछ की तो चारों से सोने की ईंट खरीदने के लिए यहां आना बताया। फोन पर टटलुओं ने चारों व्यापारियों को गांव हरजू में मिलने की बात कही थी।


पुलिस ने चारों व्यापारियों को टटलुओं की बात बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। चारों व्यापारियों ने पुलिस का शुक्रिया जताया। पुलिस ने चारों को वापस स्टेशन भिजवाया। सौंख चौकी प्रभारी विपिन भाटी ने बताया कि टटलुओं के झांसे में आकर केरल के चार व्यापारी गांव हरजू पहुंचे थे। टटलुओं के पास पहुंचने से पहले पुलिस को मिल गए। चारों कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें