फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के साथ हुआ सुप्रभात

विज्ञापन
योगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को शहर का सुप्रभात योग के साथ हुआ। अमन इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित योग शिविर में बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने जोश के साथ योग किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं डीएम यशवंत राव, सीडीओ वीके गुप्ता समेत कई अधिकारियों ने योग किया। प्रभारी मंत्री के देर से पहुंचने के कारण योग कार्यक्रम 5.30 बजे के स्थान पर 7 बजे शुरू हो सका।

योग शिविर में भाजपा के साथ ही पूरा जिला प्रशासन जुटा नजर आया। कुल 33 आसन कराए गए। बीच बीच में अमन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सुबह सात बजे योग शिविर का आरंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। इसके बाद शुरू हुआ योग करने का सिलसिला जो एक घंटे तक चला। इस दौरान 80 साल के बुजुर्ग से लेकर आठ साल तक के बच्चे योग सीखते नजर आए।
विज्ञापन


योग शिक्षक दाखश्री और सहायक योग शिक्षक शशिप्रभा, रमेश कुमार दुबे ने लोगों को योग कराया। इसके अलावा प्रशिक्षक कुसुम चौहान, श्रीदेवी राजपूत, सीमा, कुमुद गुप्ता, गीता मौर्य ने भी सहयोग किया। डा. चंद्रमोहन सक्सेना ने संचालन किया। ठीक नौ बजे योग शिविर का समापन संकल्प दिलाने के साथ हुआ। 70 साल के नत्थू सिंह का उत्साह देखते ही बनता था।

इस अवसर पर एडीएम बीराम, एस डीएम अमित सिंह, जिला सूचना अधिकारी अब्दुल जहीन, डीआईओएस आरपी यादव, बीएसए रामकरन यादव, सीएमओ डाक्टर शरद वर्मा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुमन यादव, पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, स्कूल प्रबंधिका सुमन चौहान, प्रदीप चौहान, जिला युवा समन्वयक अनवर वारसी आदि मौजूद रहे।

योग कार्यक्रम में भाजपा, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस के सदस्य, कायस्थ सभा के सदस्य, विभिन्न स्कूलों के छात्र आदि शामिल हुए। योग दिवस की उत्सुकता देहात में भी दिखी। नगरिया, बरौली, ललूपुर, ब्यौंतिखुर्द, बिछवां, अंजनी आदि समेत तमाम गांवों से लोग शिविर में भाग लेने आए। सुरक्षा व्यवस्था का स्वयं एसपी राजेश एस ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें