आगरा। क्षेत्रीय सेवा योजन विभाग ने मंडलस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन बृहस्पतिवार को आगरा कॉलेज में किया। करीब 40 कंपनियों आई। 1200 को युवाओं को मौके पर रोजगार देने के लिए चयनित किया। जबकि 1467 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हर युवा को काम देने के लिए रोजगार को मिशन बना लिया है। इसी का नतीजा है कि युवाओं के पास कंपनियां रोजगार लेकर आती हैं। सहायक निदेशक सेवा योजना चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि मेले में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी से युवक-युवती आए थे। करीब 40 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 2667 में 1200 युवाओं का मौके पर साक्षात्कार लेकर चयन किया गया। पद के अनुसार वेतन 8 से 40 हजार रुपये तक दिया जाएगा। इस दौरान आरएसएस प्रांत प्रचारक दिनेश, प्राचार्य प्रो़ सीके गौतम, मथुरा जिला सेवा योजन अधिकारी सुगंधा जैन, जिला सेवायोजन अधिकारी सौरव, प्रो़ भूपेंद्र चिकारा, प्रो. पीवी झा, प्रो़ शेफाली चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।