फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रक की टक्कर में 12 सवारियां घायल

विज्ञापन
खंदौली।हादसे में छतिग्रस्त बस - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
खंदौली (आगरा)। खंदौली के पड़ाव चौराहा के समीप रविवार की सुबह ट्रक और रोडवेज बस आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बस की 12 सवारियां घायल हो गईं। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से आगरा हाथरस मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हाथरस डिपो की बस रविवार की सुबह सवारियां लेकर आगरा जा रही थी। खंदौली के पड़ाव चौराहा के समीप आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से बस टकरा गई। इससे बस में सवार धर्मेंद्र शर्मा, यतेंद्र शर्मा, राधेश्याम, तुलसी, नासिर निवासीगण हाथरस सहित 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
आगरा हाथरस मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं अन्य सवारियों को दूसरे वाहन से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें