फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी महोत्सव 2026: सड़क-नाली से जल निकासी तक सुधरेगी व्यवस्था, इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

Wed, 16 Sep 2026 11:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जनकपुरी महोत्सव से पहले मेयर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सड़क, नाली, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था सुधारने के साथ नालों को ढकने के काम भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अक्तूबर में भावना एस्टेट रोड पर आयोजित होने वाली जनकपुरी के लिए मंगलवार को विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। मेयर हेमलता दिवाकर ने 12 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें सड़क निर्माण, नाली मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी सड़क, हॉटमिक्स सड़क सुधार और नालों को ढकने के काम शामिल हैं।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव के अब तक के आयोजनों में इस बार क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा विकास बजट दिया गया है। निगम आयोजन से पहले और गुणवत्ता के साथ सभी काम कराएगा। जनकपुरी में होने वाले कार्यों से सड़क, नाली और जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पूरे क्षेत्र को एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा।

इस दौरान जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष राजीव कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, कोषाध्यक्ष आकाश ग्वाला, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन



बाबरपुर रोड का नहीं बदला जा सका नाम
जनकपुरी आयोजन समिति की मांग पर क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी ने बाबरपुर रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया है लेकिन पांच महीने से नगर निगम सदन आयोजित न होने के कारण यह प्रस्ताव लगा ही नहीं। नगर निगम सदन में पारित होने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा तब नाम बदलेगा। ऐसे में जनकपुरी आयोजन से पहले बाबरपुर रोड का नाम बदलना मुमकिन नहीं है। पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि सदन का अधिवेशन न होने के कारण यह प्रस्ताव पेश नहीं हो पाया है। प्रयास है कि इस महीने सदन में प्रस्ताव पास हो जाए। इसके बाद लखनऊ से नहीं भी हुआ तो भी बदले हुए नाम का बोर्ड लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें