फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में 12 आरोपियों का होगा आमना-सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई/आगरा। बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत मंगलवार को 23 फरवरी तक बढ़ा दी गई। पुलिस ने विशेष अदालत को बताया कि इन पांच आरोपियों के अलावा रविवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा से गिरफ्तार किए गए मुख्य शूटर समेत सात आरोपियों के साथ संयुक्त पूछताछ के लिए इनकी हिरासत जरूरी है।
विज्ञापन

मामले में आगरा के बाह स्थित बिजाैली गांव के भी 5 शूटर गिरफ्तार किए गए थे। इनमें चार झज्जर, हरियाणा और एक बिजाैली से पकड़ा गया था। आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पूर्व में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की हिरासत अवधि मंगलवार को समाप्त हो रही थी। इसलिए पुलिस ने इन्हें महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) कोर्ट में विशेष न्यायाधीश महेश जाधव के समक्ष पेश कर कस्टडी की मांग की।
आरोपियों में आदित्य गायकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18) स्वप्निल सकट (23) और आसाराम फसाले शामिल हैं। इस दौरान, आरोपी स्वप्निल ने अदालत को बताया कि पुलिस ने उससे जबरन बयान लिया और उस पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। वहीं, रविवार को गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों को 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अदालत को बताया कि संयुक्त पूछताछ के साथ-साथ धन के स्रोत का पता लगाने और अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाने के लिए उनकी हिरासत की आवश्यकता है। वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अजिंक्य मिरगल ने याचिका का विरोध किया। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद पांचों आरोपियों की हिरासत 23 फरवरी तक बढ़ा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें