फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.80 करोड़ जॉब अगले पांच वर्षों में

Thu, 12 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव रोहित नंदन ने कहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘युवाओं के पास आगामी पांच से छह वर्षों में देश में 12.8 करोड़ नई नौकरियां प्राप्त करने अवसर होंगे। कंस्ट्रक्शन, रिटेल, लॉजिस्टिक, ब्यूटी एंड वेलनेस, हॉस्पिटेलिटी, टेलेकॉम, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग, सिक्योरिटी, इलेक्ट्रानिक, आईटी और आईटी से जुड़ी सेवाओं में जॉब क्रिएट होंगे। एग्रीकल्चर, मेन्यूफेक्चरिंग और अन्य सेवाओं में रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे हैं।’
विज्ञापन

ये बातें डीईआई के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव रोहित नंदन ने कहीं। उन्होेंने मेडल और डिग्री धारकों का उत्साहवर्धन किया। बताया कि कि उनकी पढ़ाई के दौरान 70 के दशक में नौकरी का कम विकल्प था। सरकारी नौकरी के अलावा इंजीनियरिंग और मेडिकल का ही विकल्प था। वर्तमान पीढ़ी के पास कैरियर बनाने के लिए तमाम विकल्प हैं। देश के पास स्किल बैंक बनने का मौका है। दुनिया में हम अपना देश सर्वाधिक युवा है।
उन्होंने बताया कि स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के गठन के बाद युवाओं को रोजगार मिलने का ग्राफ बढ़ा है। प्रति वर्ष 6 फीसदी अधिक युवाओं को रोजगार मिल रहा है। वर्ष 2014 में युवाओं को रोजगार मिलने का प्रतिशत 34 था, यह बढ़कर 40 फीसदी हो गया है। प्रति वर्ष 1.2 युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


डीईआई अनवरत रूप से प्रगतिशील : प्रो. प्रेम कुमार
डीईआई के निदेशक प्रो. प्रेम कुमार कालरा ने कहा कि डीईआई और दयालबाग के शैक्षणिक, आध्यात्मिक परिवेश में स्वरोजगार एवं कौशल विकास का मॉडल पिछले सौ वर्ष से अनवरत रूप से प्रगतिशील हैं। डेरी टेक्नोलॉजी, ग्रामीण शिक्षण केंद्र, सहकारिता आधारित उद्यमों, कृषि शिक्षा क्वांटम नैनो टेक्नोलॉजी से आदि से विद्यार्थियों में कौशल विकास किया जा रहा है। छात्रों के कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों से अनुबंध किया जा रहा है। प्रशिक्षण के अवसर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें