फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: किरावली आईटीआई का गजब हाल, मशीनें हैं न प्रशिक्षक; फिर भी हो रहे धड़ाधड़ दाखिले

Thu, 12 Nov 2026 07:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के किरावली में 12.33 करोड़ रुपये से बनी सरकारी आईटीआई में न मशीनें हैं और न प्रशिक्षक, फिर भी 70 से अधिक विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों को बल्केश्वर आईटीआई भेजा जा रहा है, जबकि करोड़ों की बिल्डिंग में थाने के क्षतिग्रस्त वाहन खड़े हैं।
 
विज्ञापन
किरावली आईटीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 किरावली में करोड़ों रुपये खर्च कर आईटीआई की आलीशान बिल्डिंग तो बना दी गई लेकिन विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था नहीं हो सकी। न किसी ट्रेड की मशीनें इंस्टॉल हुईं और न ही प्रशिक्षकों की नियुक्ति। जिस परिसर में हुनर सिखाया जाना था, वहां थाने के कबाड़ रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में बनकर तैयार हुई इस बिल्डिंग में फिटर, आरएसी, वेल्डर, कोपा और इलेक्ट्रीशियन समेत छह-सात ट्रेड संचालित होने की बात कागजों में है। संस्थान में कुल 196 सीटें हैं और अब तक 70 से अधिक विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। उन्हें प्रशिक्षण के लिए आगरा आईटीआई में भेजा जा रहा है। नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने 2 सितंबर 2026 को अभ्यर्थियों को सलाह दी थी कि किसी भी निजी आईटीआई में प्रवेश लेने से पहले उसकी बिल्डिंग, लैब और कार्यशाला का भौतिक निरीक्षण जरूर करें। संस्थान धरातल पर नहीं मिलने पर प्रवेश न लें।

अब वही हाल सरकारी आईटीआई में दिख रहा है। राजकीय आईटीआई फतेहपुर सीकरी (किरावली) में प्रवेश लेने वालों के प्रशिक्षण बल्केश्वर स्थित राजकीय आईटीआई में कराए जा रहे हैं। करीब 12 करोड़ 33 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनी इस बिल्डिंग का शिलान्यास एक जून 2021 को किया गया था। फिलहाल यहां थाने के क्षतिग्रस्त वाहन खड़े हैं। क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने भी कुछ महीने पहले प्रमुख सचिव को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन


(सहायक प्रवेश प्रभारी) आईटीआई संकल्प दीक्षित ने बताया कि राजकीय आईटीआई फतेहपुर सीकरी (किरावली) के प्रवेश बल्केश्वर आईटीआई में अभी चल रहे हैं। अब तक 70 प्रवेश हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें