फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर मचाने पर छात्र को बनाया मुर्गा तो टीचर के उड़ गए होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 14 Sep 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में छात्र का तमंचा लेकर पढ़ने पहुंच गया। कक्षा में शोर मचा रहे छात्र को जब अध्यापक ने मुर्गा बनाया, तो उसकी कमर में तमंचा लगा मिला। यह देख छात्र और अध्यापक दंग रह गए। अध्यापक ने तमंचा कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित पाली इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र गुरुवार को तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया। वो कक्षा में शोर मचाने लगा। इस पर कक्षा अध्यापक ने उससे शांत बैठने को कहा, तो वो नहीं माना। इसके बाद अध्यापक ने उसे मुर्गा बनाया। जैसे ही छात्र मुर्गा बना, वैसे ही उसकी कमर में पेंट में छिपा तमंचा दिखाई दिया। तलाशी ली तो उसके पास दो कारतूस भी मिले। 

जानकारी मिलते ही प्रधानाचार्य व अध्यापक इकट्ठे हो गए। उन्होंने छात्र को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस छात्र को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. विनोद यादव ने बताया कि कुछ छात्र बगैर बस्ता के मिले थे। अध्यापक राजीव शर्मा और अजब सिंह यादव को छात्रों की चेकिंग के लिए कहा था। तभी एक छात्र कक्षा में बिना यूनीफार्म के पहुंच गया। जब उससे पूछताछ की तो उसके पास एक तमंचा और कारतूस मिले हैं। छात्र को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें