फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Brahma: आगरा से म्यांमार गई मेडिकल टीम, 35 टन राहत सामग्री भी 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत भेजी

Sun, 30 Mar 2025 09:17 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

म्यांमार में भूकंप के बाद राहत भेजने के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। इसके तहत मेडिकल व अन्य राहत सामग्री भेजी गई है। आगरा से भी 118 सदस्यीय मेडिकल टीम ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार रवाना हुई है।
 
विज्ञापन
ऑपरेशन ब्रह्मा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूकंप से म्यांमार में तबाही हुई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पड़ोसी देश की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। इसके लिए विशेष टीमों को वहां भेजा जा रहा है। इसकी कड़ी में आगरा से शनिवार को 118 सदस्यीय मेडिकल टीम को रवाना किया गया है। 
विज्ञापन


2 सी-130 विमानों से टीम को हिंडन एयरबेस भेजा गया। टीम के साथ 60 बेड का अस्पताल, एक्सरे और जांच मशीन भी शामिल हैं। जवानों को भेजने के लिए गाजियाबाद स्थित पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट बनवाए गए। शनिवार को पासपोर्ट मिलने पर टीम को रवाना किया गया। 

टीम शनिवार सुबह पांच बजे हिंडन एयरबेस पहुंची। इसमें 35 टन राहत सामग्री भी थी। सी 130 विमान में दो टीम के 80 जवान रहे। राहत बचाव कार्य के लिए गई टीम को विशेष जांच उपकरण के साथ ही अन्य सामान भी दिया गया है। 
विज्ञापन


इनमें बेड, टेंट, कंबल, सोलर लैंप, हाईजीन किट, खाने के पैकेट, किचन सेट, जेनरेटर सेट के साथ ही एंटीबायोटिक और सामान्य दवाओं की किट भी दी गई है। दूसरा विमान शाम 4:30 बजे रवाना हुआ। इसमें आगरा के सैन्य अस्पताल की मेडिकल टीम रही। आगे भी टीम भेजी जा सकती है। टीम से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें