फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वादकारियों को मिलेगा इलाज

विज्ञापन
अब वादकारियों को मिलेगा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिला न्यायालय में शुक्रवार को जिला जज रेणु अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश रेणु अग्रवाल ने मेंटल हेल्थ एक्ट 2017 पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य की चिंता न करते हुए अपने कार्यों में अनवरत रूप से लगे रहते हैं, जिससे मानसिक अवसाद के शिकार हो जाते हैं। लोगों को नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से दूर रहकर सकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों के साथ रहना चाहिए।
मेंटल हेल्थ एक्ट 2017 विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में प्रथम अपर जिला जज/नोडल आफिसर लोक अदालत अशोक कुमार ने 13 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। अपर सिविल जज(सीनियर डिवीजन) साधना गुप्ता तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मृदुला कुमार परिवार न्यायाधीश ने मेंटल हेल्थ एक्ट 2017 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मीडिएटर अधिवक्ता योगेश कुामर सक्सेना, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सौरभ कुमार वर्मा, पारूल जैन, रितेश सचदेवा, मनिंदर पाल सिंह, युगल शंभू समेत तमाम न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक 20 को
एटा। जिलाधिकारी आईपी पांडेय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की समीक्षा बैठक 20 मई को कलक्ट्रेट सभागार में होगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन केपी सिंह ने सभी अधिकारियों को बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें