फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनौना में युवक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
मनौना में युवक का शव मिलने से सनसनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी- कुरावली। गांव मनौना के पास गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसकी पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में गांव मनौना के पास लखौरा जाने वाले मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शनाख्त की कोशिश की। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा था। पहचान न होने के बाद पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। कुछ देर बाद शहर कोतवाली क्षेत्र के गावं बुर्रा परौंख निवासी एक परिवार पहचान करने पहुंचा।

बताया कि मृतक का नाम नेम सिंह है, वह करीब तीन माह पूर्व नोएडा में नौकरी कर रहा था, मगर तभी से वह घर नहीं आया, सिर्फ फोन पर ही परिजनों से बात हो जाती थी। वह कुरावली कैसे पहुंचा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने पहचान होने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें