मथुरा। रिफाइनरी की बाद रेलवे कालोनी में एक टेक्नीशियन पंखे से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार मामला गृहक्लेश का लग रहा है। मौके पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अछनेरा (आगरा) के सैंगरपाड़ा निवासी महेश दीक्षित (30) पुत्र रामबाबू मथुरा के बाद रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। रेलवे क्वार्टर में रहने वाले टेक्नीशियन ने बुधवार की रात पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा।
प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि गृहक्लेश के चलते टेक्नीशियन ने सुसाइड का कदम उठाया है। सुसाइड करने से पहले टेक्नीशियन ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को बाहर निकाल दिया था। उसके बाद काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा। मृतक के परिजन भी सुसाइड होना बता रहे हैं।