फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं की टेंशन खत्म होते ही होली की मस्ती में डूबे बच्चे

विज्ञापन
परीक्षाओं की टेंशन खत्म होते ही होली की मस्ती में डूबे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। विद्यालयों के अवकाश के साथ ही बच्चे होली की मस्ती में साराबोर हो गए। आपस मे जमकर होली खेली। बच्चों ने अपने शिक्षिक शिक्षिकाओं से आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन

एसजीएम पब्लिक स्कूल कृष्णा नगर सहावर गेट में रंगों का पर्व होली मनाया गया। बच्चों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रबंधक रवीश कुमार ने बच्चों को होली का महत्व बताया। इस दौरान गजेंद्र वर्मा, संजीव प्रताप, मोहित कुमार, विकाश बाबू, अनुराग यादव, रंजीत सिंह माथुर, सीमा, तारादेवी, सिमरन, ममता, अंशिका आदि लोग मौजूद रहे।
एनआर पब्लिक स्कूल में परीक्षा के समाप्त होते ही होली के अवकाश की घोषणा हुई। प्रबंधक विवेक राजपूत ने कहा कि होली प्रेम का पर्व है। इस दौरान शैली भारद्वाज, महेश चंद्र, कुलदीप शर्मा, एसपी राजपूत, भूपेंद्र कुमार, पी सिंह, अमित उपाध्याय, आमिर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर लाला पर होली पर्व मनाया गया। बच्चों को रंग और गुलाल के साथ मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धनंजय प्रताप सिंह लोधी, प्रियंका पुंढीर, शशि वर्मा, रीना वर्मा, मुन्नी देवी, पूजा वर्मा एवं विद्यालय के समस्त बच्चों ने धूमधाम से होली मनाई। प्राथमिक विद्यालय भिटौना में भी होली पर्व मनाया गया। जहां शिक्षिका शालिनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें