फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ प्रदर्शन के लिए रवाना हुए संविदा कर्मचारी

विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। चार सूत्री मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल लगातार आठवें दिन जारी रही। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं लगातार आठवें दिन भी प्रभावित रहीं। सीएमओ कार्यालय पर आंदोलनरत कर्मचारी लखनऊ प्रदर्शन के लिए रवाना हो गए। पिछले आठ दिनों से अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सीएचसी तथा पीएचसी पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की कमी आ गई है।
विज्ञापन


वहीं जिला अस्पताल में आयुष विंग सहित कई विंगों में ताला लटका हुआ है। बुधवार को भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी में देखा गया। वहीं हड़ताल के कारण स्थायी कर्मचारियों को काम का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. आरके सागर ने सभी कर्मचारियों को समय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को सुबह एक घंटे तक सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे पंकज शर्मा ने कहा कि अब लड़ाई आर-पार की है। जिले के सभी कर्मचारी लखनऊ पहुंच चुके हैं। अब लखनऊ में यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। जिले से संविदा पर तैनात डॉक्टर, कर्मचारी, लिपिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लखनऊ आंदोलन के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें