फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और बसपा ने एक साथ मनाया मायावती का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी रोड स्थित एक मैरिज होम में बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। उनके जन्मदिवस में बसपा के साथ सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। मायावती के जन्मदिवस पर केक काटा गया। इस दौरान सपा सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि सपा और बसपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मायावती के जन्मदिवस पर भाजपा को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम में पहुंच बसपा के प्रताप सिंह ने कहा कि बसपा और सपा के गठबंधन से भाजपाई घबरा गए हैं। भाजपा के नेता सपा और बसपा के नेताओं को झूठे आरोपों में फंसाकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने जा रहे हैं। मायावती के जन्मदिवस पर सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाया और लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ जुटने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, बसपा के दीपक पेंटर, गोविंद कठेरिया, महाराज सिंह शाक्य के साथ ही सपा महासचिव सुखवीर सिंह यादव, सदर विधायक राजकुमार यादव, नृप चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें