फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर चालक-कंडक्टरों का अवकाश रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। दीपावली पर पांच से बारह नवंबर तक लगातार सेवाएं देने वाले चालक परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रबंध निदेशक परिवहन निगम ने इस दौरान चालक परिचालकों के अवकाश निरस्त कर बसों के चक्कर बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

दीपपर्व पर अतिरिक्त परिवहन सेवाओं के लिए स्थानीय डिपो में तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिक लोड एवं चक्कर के लिए जहां बसों का मरम्मत कार्य दिन रात किया जा रहा है। वहीं लंबे रूट की गाडिय़ों में टायर, कमानी बैटरी आदि को बदला जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न मार्गों पर जहां बसों के चक्कर बढाए जाएंगे वहीं चालक परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। पांच से 12 नवंबर तक नियमित सेवाएं देने वाले स्टाफ को 2800 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डिपो में 125 निगम एवं 43 अनुबंधित बसें संचालित है।
विज्ञापन

-----------
पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए निगम पांच से 12 नवंबर तक विशेष परिवहन सेवाएं देगा। सवारियों की मांग के अनुरूप विभिन्न मार्गों पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगीं। दिल्ली, आगरा आदि व्यस्ततम मार्गों पर बसों के साथ ही चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे। डिपो की बसों में मरम्मत कार्य जारी है।
---मुजीब अहमद, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें