फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांड में प्रधान समेत चार आरोपी और बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
पिछले वर्ष जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक शिक्षक के घर लूटपाट की घटना के बाद शिक्षक की हत्या कर दी गई। इस मामले का खुलासा करते हुए कासगंज पुलिस ने 5 आरोपियों को जेल भेजा था, लेकिन इस मामले की पुन: विवेचना शिक्षक के परिवारीजनों की प्रार्थना पर शासन ने एटा पुलिस से कराई।


एटा की क्राइम ब्रांच पुलिस ने जब मामले की विवेचना की। एटा की क्राइम ब्रांच पुलिस ने जब मामले की विवेचना की ग्राम प्रधान सहित 4 आरोपी चिह्नित किए। जिसमें ग्राम प्रधान व एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


शिक्षक सुनील कुमार की हत्या 21 जुलाई को लूटपाट के दौरान की गई थी। बदमाशों ने परिवारीजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। इस दौरान शिक्षक की हत्या कर दी गई। कासगंज पुलिस ने घटना के 7 दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की। दो आरोपी खुलासे के समय गिरफ्तार कर जेल भेजे जबकि तीन अन्य आरोपी बाद में जेल भेजे गए।

सुनील के परिवारीजन इस खुलासे से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक सहित तमाम अधिकारियों से सही खुलासे की मांग की। शासन ने एटा पुलिस को इस मामले की विवेचना के निर्देश। एटा की क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो जांच पड़ताल में कासगंज पुलिस द्वारा किए खुलासे के अतिरिक्त अन्य आरोपी चिह्नित किए।
विज्ञापन


एटा पुलिस ने ग्राम प्रधान देवेंद्र निवासी काली गडिय़ा एवं बलवीर निवासी नगला डावर व दो अन्य बदमाशों को चिह्नित किया है। एटा पुलिस की विवेचना के आधार पर सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने ग्राम प्रधान देवेंद्र एवं बलवीर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सिकंदरपुर वैश्य के थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें