फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने कलक्ट्रेट और विप्रा आफिस पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। औरंगाबाद स्थित डिफेंस कालोनी की महिलाओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट और फिर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विप्रा उपाध्यक्ष को घेरते हुए महिलाओं ने 40 फीट स्वीकृत सड़क को 10 फीट में परिवर्तित करने के मामले में जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत ले आउट में डिफेंस कालोनी की सड़क 40 फीट निर्धारित थी। वर्तमान में इसका निर्माण विकास प्राधिकरण द्वारा सिर्फ 10 फीट की चौड़ाई में किया जा रहा है। यहां डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद महिलाओं ने विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष का घेराव किया।

यहां सरोज, उर्मिला, सुनीता, त्रिवेणी आदि ने बताया कि 40 फीट की सड़क को कालोनाइजर ने बेच दिया है। अब 10 फीट चौड़ी सड़क पर निर्माण नहीं होने देंगे। इस पर उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार को विप्रा तहसीलदार और इंजीनियर मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें