फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार आज, भक्तों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। सावन माह का आज अंतिम सोमवार होगा। इस दिन मंदिरों पर जलाभिषेक एवं भंडारों की धूम रहेगी। वहीं पवित्र माह के अंतिम सप्ताह के चलते रविवार तक घरों-मंदिरों में शिव विवाह, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठानों का आयोजन किया किया जाएगा।
सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह है। वे इस दिन शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। अंतिम सोमवार के चलते सिद्ध पीठ कैलाश महादेव मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को रविवार को ही आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन


माह के अंतिम सप्ताह में भी धार्मिक अनुष्ठान एवं आयोजनों की धूम रहेगी। कैलाश महादेव मंदिर में भी रुद्राभिषेक के लिए लंबी लाइन है। रविवार को भी शिवभक्त द्वारा रुद्राभिषेक अनुष्ठान कराया गया।

मंदिर के मुख्य महंत धीरेंद्र कुमार झा के अनुसार पहले व अंतिम सोमवार को भक्तों की सर्वाधिक भीड़ रहती है। सुबह से ही जलाभिषेक एवं शाम की आरती में भी भक्त शामिल होते हैं। पवित्र माह में अनुष्ठानों का विशेष फल होता है। अंतिम सप्ताह के चलते धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी।

श्रावण माह के चौथे सोमवार को लेकर शिव भक्तों में दिखा उत्साह
एटा। भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ व बम बम भोले के जयकारों से रविवार का दिन गुंजायमान रहा। कांवड़ ले जाते भक्तों की टोलियों में शामिल महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वातावरण पूरी तरह से शिवमय देखा गया।
विज्ञापन


शिव भक्तों में श्रावण मास के चौथे व अंतिम सोमवार को गंगाजल चढ़ाने की होड़ सी लगी रही। भोलेनाथ के भक्त कंधे पर सजी हुई कांवड़ को लेकर जोश से भरे थे। रविवार को कांवड़ियों की टोलियों में महिलाओं ने भी पुण्य कमाने व मनोतियों को पूरा करने के लिए कांवड़ को कंधों पर रखकर गंगाजली अपने गंतव्य तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बम बम भोले के जयकारों से रविवार को दिन पूरी तरह गुंजाइमान रहा। इस बार कांवड़ियों में डीजे की धूम रही। डीजे के साथ कांवड़ियों ने खूब मस्ती करते हुए कांवड़ ले जाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें