फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ पर तानी रिवाल्वर, फाड़ा हाजिरी रजिस्टर

विज्ञापन
revolver - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। गुरुवार की शाम बिजलीघर पर एसडीओ से चार लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए रजिस्टर फाड़ दिए और रिवाल्वर तान दी। इससे बिजली कर्मचारियों में खलबली मच गई। एसडीओ के साथ हुई घटना से कर्मचारियों में उबाल है।
विज्ञापन


गुरुवार को बरसात होने के कारण विद्युत उपकेंद्र से लाइन में फाल्ट आ गया था। एसडीओ सामर्थ श्रीवास्तव कर्मचारियों कृष्णवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, वीरपाल सिंह आदि ठीक उसे दुरुस्त करवा रहे थे, तभी शाम पांच बजे कार सवार सिहोरा निवासी ओमप्रकाश सिंह अपने तीन साथियों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। मना करने पर तीनों ने एसडीओ का कालर पकड़ कर खींच लिया। इससे एसडीओ के कपड़े फट गए, जब कर्मचारी बचाव के लिए आए तो रिवाल्वर तान दी। सभी कर्मचारी चुप हो गए। आरोप है कि इन तीनों ने कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर फाड़ दिया। इस मामले में जेई महेंद्र सिंह ने थाना राया में ओमप्रकाश समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें