फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडा मारकर की गई थी व्यापारी की हत्या

विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। कपड़े की दुकान बंद करके घर लौटते वक्त बुधवार देर रात व्यापारी की ठोड़ी में डंडा मारकर हत्या के मामले में अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरह के गांव विसू के पास खून से लथपथ मिला व्यापारी का शव लूट के लिए हत्या किए जाने की तरफ इशारा कर रहा है, लेकिन पुलिस लूट से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


थाना फरह के गांव पींगरी निवासी लच्छो उर्फ लक्ष्मण सिंह (59) पुत्र वेदराम फरह में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। गुरुवार रात गांव विसू के पास खेत में उनका खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

फोरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए। मृतक के बेटे बंटू ने अज्ञातों के खिलाफ थाना फरह में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। व्यापारी से कोई लूटपाट नहीं हुई। उसकी ठोड़ी में डंडा मारकर हत्या की गई है। जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें