फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश भी न रोक सकी योगी के कदम

विज्ञापन
बारिश भी न रोक सकी योगी के कदम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। काले बादल और तेज गरज से हुई बारिश भी सीएम योगी के कदम नहीं रोक पाई। भारी बारिश के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर आसमान में दिखा तो फिजा में योगी-योगी के नारे गूंजने लगे। अपने प्रदेश के मुखिया को सुनने के लिए आए लोगों का उत्साह देखते ही बनता नजर आया। इसके बाद जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे, तो अपार जनसमूह देख वे भी गदगद हो गए। उन्होंने सबसे पहले मंच पर पहुंचकर जनता का अभिवादन किया। इसके बाद अपनी भगवा कुर्सी पर बैठकर वे जनता को देख उत्साहित होते रहे।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा से ठीक पहले जिले में जोरदार बारिश शुरू हो गई। पूरा पंडाल पानी से भर गया। जगह-जगह मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए की गईं तैयारियों पर पानी फिर गया। बारिश को देख एक बार तो लोगों लगा कि अब सीएम का हेलीकाप्टर एटा में नहीं उतरेगा, लेकिन जैसे ही आसमान में सीएम का हेलीकाप्टर दिखा, तो लोगों में उत्साह का संचार हो गया। पूरा पांडाल योगी-योगी के शोर से गूंज उठा फिर जैसे ही सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे, तो भीड़ देख गदगद हो गए। उन्होंने बारिश के बाद भी अपार जनसमूह देख जनता का सबसे पहले अभिवादन किया। सीएम ने अपने भाषण में सबसे पहले कहा कि विषम परिस्थितियों में काम कैसे किया जाता है, यह एटा के लोगों ने दिखा दिया। उन्होंने जनता के अभिवादन में यह तक कि बारिश के बावजूद मौजूद भीड़ ने साबित कर दिया कि उत्साह में कोई भी चीज बाधा नहीं डाल सकती। मौसम को देखते हुए हमने हेलीकाप्टर को अलीगढ़ या कासगंज में उतारने का विचार किया था। लेकिन जनता का प्रेम यहां तक खींच लाया। जनसभा के दौरान फिजा में जय श्री राम, वंदेमातरम और भारत माता की जयघोष के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें