फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्जरी कार की टक्कर से टेंपो चालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
जैंत/चौमुहां (मथुरा)। जैंत के छटीकरा-राल मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास लक्जरी कार की टक्कर से टेंपो चालक समेत दो की मौत हो गई। दोनों गांव राल से छटीकरा जा रहे थे। चालक लक्जरी कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उधर, छाता कोतवाली के केडी मेडिकल कॉलेज के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाची की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया।
विज्ञापन


जैंत चौकी के गांव राल निवासी भीमो (35) पुत्र बैनीराम टेंपो चालक था। गुरुवार की रात गांव से टेंपो लेकर छटीकरा के लिए निकला। टेंपो पर गांव का ही साहब सिंह (25) पुत्र केशवदेव भी सवार हो लिया। टेंपो छटीकरा-राल मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप ही पहुंचा था कि पीछे से लक्जरी कार के चालक ने टक्कर मार दी। मौके पर भीमो की मौत हो गई, जबकि साहब सिंह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने साहब सिंह को मृत घोषित कर दिया।

जैंत पुलिस ने लक्जरी कार को कब्जे में लिया।
उधर, थाना हाईवे के गांव सलेमपुर निवासी वीरवती (45) पत्नी नारायण सिंह अपने भतीजे भूपेंद्र सिंह की साथ बाइक पर कोसी से लौट रही थी। दिल्ली-आगरा हाईवे के केडी मेडिकल हास्पिटल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें