फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातों में बेकार पड़ी शौचालय निर्माण को मिली धनराशि

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक विकास खंड टूंडला की कई ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की प्रगति काफी खराब मिली। सीडीओ ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को स्थिति में सुधार अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यवाही की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने गत दिवस विकास खंड टूंडला क्षेत्र के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों के शौचालय निर्माण की समीक्षा की। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय निर्माण की प्रगति के मामले में गढी जाफर, लतीफपुर, हिम्मतपुर, सलेमपुर के अतिरिक्त श्याम प्रसाद मुखर्जी रूरवन योजना के तहत चयनित रधऊ मुस्तकील, रसूलाबाद, नगला मुहम्मदपुर, मोहम्मदाबाद, नगला दल आदि में स्थिति काफी खराब मिली।

कई ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए दी गई धनराशि का सदुपयोग नहीं किया जा रहा है। कुछ ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण मानक के विपरीत होते मिला। सीडीओ ने इस संबंध स्वच्छता प्रेरकों व ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर रोष जताया। सभी संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार एवं शौचालय निर्माण के लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर आगामी 15 जुलाई तक पूर्ण कराने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें