फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन भक्त पर हमला करने वालों की नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। इस्कॉन भक्त पर हुए जानलेवा हमले में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस हमलावरों तक पहुंचना तो दूर उनकी सही पहचान भी नहीं कर सकी है। इधर, घायल के छोटे भाई ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अहमदाबाद इस्कॉन के अध्यक्ष जशोमति नंदन के पुत्र नंदू को सोमवार शाम इस्कॉन के पीछे एमवीटी गेस्ट हाउस के पास उस वक्त पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया जब वह स्कूटी से इस्कॉन गोशाला की ओर जा रहे थे। गंभीर अवस्था में नंदू को नयति अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन हमलावरों की सही पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हमले के पीछे कई कारण मानकर चल रही है।

इस्कॉन के समीप रेस्टोरेंट चलाने वाला नंदू ने तीन शादियां की हैं। वहीं वह नशे का भी आदी बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि पिछले सप्ताह उसका इस्कॉन के पास ही किसी से लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार नंदू कभी अहमदाबाद चला जाता था तो महीनों अमेरिका में बिताकर आता था। पुलिस हर बिंदु से जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को हमलावरों को पहचाने का दावा करने वाला नंदू अब उन्हें पहचाने से इंकार भी कर रहा है। बताया कि जांच में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों के संबंध में कुछ सुराग मिले हैं। उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा। इधर घायल नंदू के छोटे भाई श्याम सुंदर ने कोतवाली में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

इस्कॉन अध्यक्ष हैं पिता

इस्कॉन भक्त नंदू के पिता जशोमति नंदन मूलरूप से गुजरात के रहने वाले हैं, जबकि नंदू की मां राधाकुंडा अमेरिका की रहने वाली हैं। नंदू की मां वृंदावन इस्कॉन में धार्मिक पुस्तक बेचने का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें