फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फूंकने से छह गांव में पानी का संकट

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फूंकने से छह गांव में पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। गगनपुर सब स्टेशन पर लगा 10 एमबीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर फूंक गया है जिससे आधे शहर के शिकोहाबाद रोड, सकीट के अलावा छह गांव अंधेरे में डूब गए है। इतना ही नहीं छह गांव में पानी का संकट पैदा हो गया है। जहां के ग्रामीण दूसरे गांवों से मीठ पानी की तलाश कर साइकिल और आटो रिक्शा से पानी ले लेकर आ रहे हैं। वहीं जिम्मेदार बता रहे हैं कि ट्रांसफार्मर को बदलने में कम से कम चार दिन का समय लगने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, निधौली खुर्द गांव में एक मीठे पानी की टंकी बनी हुई है, जहां से सराय जवाहरपुर, टार, नगला गागी, चितापुर, तावेपुर, मिर्जापुर सई आदि गांव में खारा पानी होने की वजह से पानी की सप्लाई होती है। मीठे पानी की टंकी के लिए बिजली की सप्लाई गगनपुर सब स्टेशन से होती है। जहां का ट्रांसफार्मर फूंक जाने की वजह से सभी गांव में पानी का संकट पैदा हो गया है। भीषण गर्मी में लोग बिजली के बिना तो जीवन यापन करने को तैयार है। मगर पानी के बिना रह पानी बेहद मुश्किल है। जिसको लेकर ग्रामीणों को दूसरे गांव से पानी लेकर आने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
वर्जन
- तीन दिन से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। निधौली खुर्द पर बिजली नहीं पहुंच पा रही है, जिससे टंकी नहीं चल रही है। पानी बिना हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र कुमार
-जिम्मेदार यह बताने को तैयार नहीं है कि कितने दिन में नया ट्रांसफार्मर लग पाएगा। मीठे पानी के लिए दूसरे गांवों में लोगों की मिन्नतें करनी पड़ रही है।
हरिदत्त
-साइकिल से पानी लेकर आना बेहद मुश्किल है, इसलिए गांव के लोग एकत्रित होकर आटो से ड्रमों में पानी लेकर आ रहे हैं, जब भीषण गर्मी में प्यास बुझा पा रहे हैं।
राजपाल
- हमारे गांव में पानी खारा है, इसलिए निधौली खुर्द की टंकी से पानी गांव में सप्लाई होता था। मगर गगनपुर में बड़ा ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन

ललित कुमार
वर्जन
गंगनपुर सब स्टेशन पर 10 एमबीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंका है। लखनऊ से ट्रांसफार्मर चल दिया है। सोमवार तक बिजली संकट दूर होने की उम्मीद है।
एके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें