फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक हरिओम यादव को पार्टी से निकालने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा में कलह चरम पर है। मंगलवार को सपा विधायक हरिओम यादव ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के खिलाफ मोर्चा खोला तो बुधवार को सपा के नेताओं ने विधायक हरिओम यादव के खिलाफ ताल ठोंक दी। सपा नेताओं ने विधायक हरिओम यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता और एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव, शिवपाल यादव और तेज प्रताप यादव को चुनाव लड़ाने की बात कहने वाले हरिओम यादव ने किशनदासपुरा कांड में आंदोलन की अगुवाई कर रहे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव को धोखा दिया था। 2009 के लोकसभा उपचुनाव में हरिओम यादव, अजीमभाई पर चुनाव की कमान थी। डिंपल यादव को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखाया था।

प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी में लेने के साथ टिकट देने का काम किया। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह व हरिओम यादव के काफी करीबी संबंध रहे। पूर्व में हरिओम यादव ने यादवों को अपमानित करने का काम किया। सहकारी बैंक में पूर्व मंत्री को स्थापित कराया। सुल्तान सिंह यादव को अपमानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सदस्यों को भाजपा को बेचने का काम किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा प्रत्याशी रमेशचंद्रचंचल को हरवाया था। बसपा के पूर्व विधायक राकेशबाबू से पैसे ले लिए थे। उर्मिला यादव की खिलाफत की।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी लाखन सिंह को हरवाया। नगला लेखराज में ट्रिपल मर्डर, पुनच्छा के प्रधान के ऊपर हमला, भांडरी के जिला पंचायत सदस्य के ऊपर भी धारदार हथियार से हमला कराया गया। हरिहा में यादवों के मध्य रंजिश कराना, पूर्व ब्लाक प्रमुख पति ग्या प्रसाद सोमेश को अपमानित करने, डाहिनी के राकेश यादव को भी अपमानित करने का काम किया।

इंजीनियर राजीव यादव ने कहा पैगूगढ़ी में श्यामवीर की मौत पर पांच दिन तक शव पर राजनीति करना तो घृणित कार्य विधायक हरिओम यादव ने किया है। विजेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा हरिओम यादव पार्टी से इस्तीफा देकर आंदोलन करके दिखाएं। इस दौरान अवनींद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, शिवप्रताप यादव,अनुजेश प्रताप यादव, पूर्व विधायक रमेशचंद्र चंचल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें