फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में नवाचार पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के स्काउट भवन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में मिशन शिक्षण संवाद की ओर से शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जनपद में बेहतर कार्य करने वाले 20 शिक्षक- शिक्षिकाओं को बीएसए ने प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े सभी नवाचारी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी। उन्होंने प्रत्येक नवाचारी शिक्षक से कम से कम पांच विद्यालयों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम 50 उत्कृष्ठ विद्यालयों का चयन किया जाएगा। जिससे जनपद को एक समान रूप से शैक्षिक गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की जा सके। जिला समन्वयक प्रशिक्षण धीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कार्यशालाओं का आयोजन प्रत्येक ब्लॉक पर करवाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक विद्यालय प्रोत्साहित हो सकें। जिला संयोजक मिशन शिक्षण संवाद मोहम्मद इशरत अली ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मिशन की आगामी योजनाओं से अवगत कराते हुए टीम मिशन शिक्षण संवाद की ओर से स्मारिका भेंट की।

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में बेहतर कार्य करने वाले कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शमीम, मैनपुरी से वर्तिका अवस्थी, किरन शाक्य, हर्षिता चौहान, बेवर से मयंका शर्मा, कमल पांडेय, सुल्तानगंज से इशरत अली घिरोर से महेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, निशंका जैन, बरनाहल से जीतेश गौरव राय, प्रियंका, देवेश अवस्थी, पवन कुशवाह करहल से राजेश कुमार सिंह, जागीर से प्रियंका सिंह, कुरावली से अंजू शाक्या, सुनील कुमार सिंह तथा अन्य उपस्थित होने वाले शिक्षक पवन वर्मा ,कल्पना वर्मा, रचना श्रीवास्तव, कहकशां खान, शिखा वर्मा, रामवरन राजपूत, धर्मेंद्र कुमार आदि को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें