फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
आग - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 132 पर प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 40 सवारियों ने बस से कूद कर जान बचाई। यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को दूसरे वाहनों से भेजा।
विज्ञापन


प्राइवेट बस यूपी 22 टी 8352 आनंद बिहार दिल्ली से 40 सवारियां लेकर लखनऊ के लिए जा रही थी। सोमवार को तड़के चार बजे एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 132 पर अचानक बस में आग लग गई। आग लगते ही सवारियों में हड़कंप मच गया। लोग बस की खिड़की से कूदने लगे। अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर पहुंची बलदेव और टोल चौकी पुलिस ने सभी सवारियों को सकुशल सामान सहित बाहर निकाला। भीड़ का फायदा उठा कर बस के चालक और परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने सवारियों को दूसरे वाहनों के जरिए गतंव्य को रवाना कर दिया।
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि बस को क्रेन की मदद से हटा कर सड़क किनारे कर दिया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। थोड़ी सी लापरवाही पर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें