फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम सभाओं में विशेष सफाई अभियान चलेगा। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गोष्ठी के साथ 25-25 शौचालय निर्माण की नींव रखी जाएगी।
शासन के निर्देश पर प्रदेश में 14 अप्रैल से 5 मई के बीच ग्राम स्वराज अभियान चल रहा है। अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन के नोडल विभाग पंचायत राज विभाग बुधवार को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के अलावा शौचालय निर्माण की नींव रखी जाएगी।
हर गांव में 25-25 गड्ढे खोदे जाएंगे। यही नहीं ग्रामीण इलाकों के प्रभावशाली जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्वच्छता विषयक संगोष्ठी और चौपाल लगेंगी। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।