फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से नलकूप आपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाने के सामने एक नलकूप पर कार्यरत आपरेटर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों से बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया। परिजन नगर निगम से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर की जनता को पेयजल मुहैया कराने के लिए ठेके पर नलकूप आपरेटर तैनात किए गए हैं। रसूलपुर में रेशमा धर्मकांटे के पास नलकूप पर रिजवान आपरेटर काम करता था। उसकी ड्यूटी सुबह आठ बजे से नलकूप पर लगाई जाती है, लेकिन शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे ही करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उसे करंट कहां लगा, मौत कैसे हुई, यह स्थिति शाम तक स्पष्ट नहीं हो सकी। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि वह निकट में ही एक कटाई के अड्डे पर काम करता था। सुबह भी वहीं कार्य करते ेखा गया था।

जबकि परिजन उसे नलकूप पर करंट लगने से मौत होना बता रहे हैं। रिजवान की मौत पर परिजन नगर निगम से पांच लाख मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जलकल विभाग के अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा का कहना है कि रिजवान की नलकूप पर ड्यूटी आठ बजे से लगती है, जबकि उसकी मौत साढ़े सात बजे ही गई थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा था। इसी कारण परिजनों से बिना पोस्टमार्टम कराए दफना दिया। ठेकेदार से मुआवजा राशि की वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें