फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नाले उफनाए, सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
गली-मुहल्लों में पड़ा कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा वृंदावन नगर निगम की लापरवाही से वृंदावन की सफाई व्यवस्था बुरी तरह ठप हो गई है। नगर निगम के दावों के उलट वृंदावन में नाले उफन रहे हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन


नगर में फैली गंदगी और उफनते नालों के चलते स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी वृंदावन की स्थिति के प्रति आंखें मूंदे हुए हैं।

वृंदावन का सीएफसी, मथुरा गेट, राधा निवास और गौरा नगर कालोनी से होकर गुजरने वाला बड़ा नाला पिछले 20 वर्षों से साफ नहीं हुआ हुआ। नतीजा मंगलवार को वृंदावन का गौरा नगर का नाला उफन गया। इससे मथुरा दरवाजा, सीएफसी, राधा निवास और गौरा नगर कालोनी में सड़कों पर नाले का गंदा पानी भर गया।
विज्ञापन


गंदा पानी भरने से दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद मुस्तफा आलम ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री के पोर्टल के साथ नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सीएफसी क्षेत्र के बड़े नाले की तली झाड़ सफाई की मांग की थी लेकिन नगर निगम ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें