फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता दूल्हे का शव मिला

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एटा। शादी रचाने के बाद दुल्हन को घर पर छोड़कर लापता हुए ग्राम प्रधान के बेटे का शव मिरहची क्षेत्र के रफीपुर समीप नहर से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव सोनोठ निवासी आशीष उर्फ राधे (26) की शादी 21 फरवरी को मैनपुरी कुरावली थाना क्षेत्र के गांव अलूपुरा निवासी सपना के साथ हुई थी। शादी के बाद वह दुल्हन लेकर घर पहुंचा था। शादी वाली रात को ही राधे और उसकी पत्नी के बीच कुछ बात हो गई। उसी समय राधे पत्नी से कुछ देर में आने की कहकर चला गया। रात बीत जाने के बाद जब युवक घर नहीं लौटा तो उसकी परिजनों ने तलाश की।

काफी प्रयास के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो घरवालों ने युवक के लापता होने की सूचना मारहरा पुलिस को दर्ज कराई थी। रविवार सुबह गांव रफीपुर के लोग पास में बनी नहर से गुजर रहे थे। उसी समय उन्होंने नहर के पानी में एक शव को तैरता हुआ देखा। जिसकी लोगों ने जानकारी मिरहची पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त बाद में आशीष के रुप में हुई।
विज्ञापन


पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत
एटा। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिरकार युवक ने पानी में डूबकर जान दी है या फिर उसकी पानी में डुबा कर हत्या की गई है।

पत्नी के अफेयर ने ली पति की जान
एटा। चर्चा है कि शादी वाली रात पत्नी ने पति को अपने अफेयर के बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं उसने अपने फेसबुक एकाउंट को भी दिखाया था। जिसे देखने के बाद भी युवक का माथा ठनक गया था। इसके बाद वह टॉयलेट की बात कहते हुए कमरे से बाहर निकला और नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें