फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगशाला देख रहे युवक को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। बारात चढ़ते वक्त रंगशाला देख रहे युवक को नामजदों ने गाली गलौज करते हुए गोली मार घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत पीड़ित ने थाना जसरथपुर पुलिस को दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव हरिसिंहपुर निवासी दीनदयाल की पौत्री की शनिवार को गांव में बारात आई थी। बारात चढ़ने की रस्म रंगशाला के साथ हो रही थी। रंगशाला देखने के लिए सबनीश निवासी नगला जई थाना जसरथपुर भी गया था। जिला अस्पताल पहुंचे घायल ने बताया कि करीब रात 11 बजे वह रंगशाला देख रहा था। उसी समय हरिसिंहपुर निवासी सोनू और उत्तम उसके पास जा धमके और उसके साथ गाली गलौज करने लगे।

जिसका विरोध करते हुए उसने गाली देने से मना किया। आरोप है उसी से बौखलाकर आरोपियों ने अंटी में लगा तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली लगते ही युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसी समय मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में लोगों ने घायल के परिजनों को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची परिवारीजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें