फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना के आश्रम में साधुओं ने गुरु को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। बरसाना के प्रियाकुंड के समीप करुणामयी कुंज आश्रम के साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पैरों पर धारदार हथियारों से वार किए गए हैं। आरोप साधु के शिष्यों पर लगा है। तीन दिन पूर्व साधु ने मारपीट के बाद अपने दोनों शिष्यों को आश्रम से निकाल दिया था। गुरु भाई की तहरीर पर दोनों शिष्यों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर बरसाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पूर्वी बंगाल निवासी भंडारी कृष्ण गोविंद दास (45) करीब 15 साल से अपने गुरु ब्रजमोहन दास के आश्रम में रहते थे। प्रतिदिन नंदबाबा मंदिर के नंदगांव में फूलमाला की सेवा करते थे। गुरुवार की रात सोते हुए कृष्ण गोविंद दास की धारदार हथियार से दोनों पैरों पर वार करके हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह दरवाजा न खुलने पर गुरु भाई कृपा सिंधु दास पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा तो खून से लथपथ साधु जमीन पर पड़े थे। सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई और फोरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए।

थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि मृतक के साथ उनके चेले श्यामदास और मुरारी दास आश्रम में रहा करते थे। करीब तीन दिन पहले दोनों चेलों से कृष्ण गोविंद दास का विवाद हो गया। बताया जाता है कि गुरु से हुई मारपीट में दोनों चेलों को आश्रम से बाहर का रास्ता दिखा था। गुरु भाई की तहरीर पर दोनों चेलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें