फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी कारोबारी ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महानगर के चौक बाजार की गली सेठ दुर्गाचंद में शुक्रवार को चांदी कारोबारी ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिस्टल छीनते हुए सिर में गोली लगने से कारोबारी की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। चर्चा यह भी है कि कारोबारी ने पहले मां को गोली मारी और फिर खुद को मार ली। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली के चौक बाजार में सेठ दुर्गाचंद गली निवासी गोविंद उर्फ छोटू (32) पुत्र सतीश चंद चांदी कारोबारी थे। दो दिन पहले पत्नी खुशबू मायके चली गई थी। घर में केवल मां कमलेश और छोटू था। शुक्रवार की सुबह चांदी कारोबारी ने पत्नी से बड़े खुश होकर मोबाइल पर बात की, फिर घर के आंगन में खड़े होकर कनपटी पर पिस्टल तान ली। ऐसा देख मां ने पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस छीनाझपटी में मां के सिर में गोली लग गई जिससे वह लहूलुहान होकर आंगन में गिर गई। इसी बीच चांदी कारोबारी ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली की आवाज सुनकर आए पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। खून से लथपथ मां और बेटा फर्श पर पड़े थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को नयति में भर्ती कराया। यहां पर कारोबारी को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसआई विनय भारद्वाज ने बताया पारिवारिक कलह में युवक ने आत्महत्या की है। छीनाझपटी में मां को गोली लगी है।

दो बहनों का इकलौता भाई था गोविंद

दो बहनों का इकलौता छोटा भाई चांदी कारोबारी गोविंद उर्फ छोटू की मौत की खबर से कोहराम मच गया। बड़ी बहन मीनू का ससुराल महानगर तो छोटी बहन पूनम का ससुराल सौंख में है। सौंख के पूर्व चेयरमैन सुधीर बाबू अग्रवाल के बेटे साकेत अग्र्रवाल से विवाह हुआ था। भाई की मौत पर दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोरेंसिक टीम ने पिस्टल से जुटाए तथ्य

कोतवाली के एसएसआई विनय भारद्वाज ने बताया कि मृतक चांदी कारोबारी के परिवार के रामकुमार अग्रवाल ने आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फोरेंसिक टीम ने बरामद पिस्टल से तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें