फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर गणित का पेपर लीक होने के बाद बदला सेट

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मगोर्रा के श्री गिरिराज बाबा सरस्वती विद्यालय में इंटर के गणित-दो का पेपर लीक होने के बाद सोमवार को जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर पेपर को बदलकर दूसरे पेपर सेट से परीक्षा कराई गई। इसमें कारब में एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन


रविवार को इस केंद्र पर इंटर के गणित दो के पेपर के लीक होने का खुलासा हुआ था। जो पेपर खुला था वो सेट जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर था। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया इन सभी 74 परीक्षा केंद्रों पर गणित को पेपर बदलकर परीक्षा कराई गई।

दूसरी पाली में आयोजित इंटर के गणित-दो के पेपर में कारब के आदर्श कृषक इंटर कॉलेज में एक नकलची भी पकड़ा गया। इसके अलावा पंजीकृत 32227 छात्रों में से 21539 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


जिस स्कूल का केंद्र वहीं के बना दिए व्यवस्थापक
मगोर्रा के श्री गिरिराज बाबा सरस्वती विद्यालय में सौंख के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्रों का सेंटर पड़ा है।

इसी केंद्र पर महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज के शिक्षक जितेंद्र उपाध्याय को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बना दिया। पेपर लीक होने की घटना के बाद जब इस बात का खुलासा हुआ तो तत्काल उक्त केंद्र व्यवस्थापक को भी हटाया गया। डीआईओएस डा. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि ऐसा त्रुटिवश हो गया, अब केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें