फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन से परेशान हैं ईओ और महावन नगर पंचायतकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन चुन्नू हाजी पर तमाम आरोप लगाए गए हैं। उनकी मनमर्जी से अधिशासी अधिकारी ही नहीं कर्मचारी भी भयभीत हैं। लिपिकों से खुलेआम रकम की मांग की जा रही है। बगैर कोई प्रक्रिया अपनाए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है। 70 वर्षीय बाहरी व्यक्ति को सफाई नायक बना दिया है। अधिशासी अधिकारी की इस संदर्भ में आई रिपोर्ट के बाद डीएम ने एडीएम कानून व्यवस्था को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम को भेजी रिपोर्ट में ईओ विकास कुमार ने कहा है कि शपथ लेने के बाद ही चेयरमैन मनमानी कर रहे हैं। बगैर विधिक प्रक्रिया अपनाए 25 सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। अब उनके वेतन जारी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारी भी भुगतान के लिए हंगामा कर रहे हैं। 70 वर्षीय कल्लू को सफाई नायक बना दिया है। लीलाधर नामक व्यक्ति को इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात कर दिया है। उसे सामान न जारी करने पर ईओ सहित कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जा रही है। आरोप है कि चेयरमैन पुत्र भोला लिपिकों से रुपयों की मांग कर रहा है। पांच बजे के बाद कार्यालय न खोलने की हिदायत दी गई है। दो अवैध पशु वधशाला पर कार्रवाई से रोका जा रहा है। कई तरह के भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं। बाहरी लोगों को सभासद के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में ईओ की इस शिकायत के बाद डीएम ने निकाय प्रभारी एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र को जांच के आदेश दिए हैं। इस पर एडीएम ने चेयरमैन को तलब कर लिया है। इसके लिए नोटिस पुलिस द्वारा तामील कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें