फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर प्रधानपति और प्रधानाध्यापक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
किशनी। थाना पुलिस ने महिगवां के प्रधानपति सहित सात लोगों के विरुद्ध रंगदारी मांगने का अभियोग पंजीकृत किया है। महिला शिक्षामित्र की तहरीर पर प्रधानाध्यापक सहित अन्य लोगों के विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी साहूकार ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि महिगवां के प्रधानपति अभयराज उर्फ टुंडा यादव उसका भाई अनार सिंह, राहुल निवासी गांव लालपुर, गांधी निवासी नगला पोहपी और तीन अज्ञात ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। उससे 20 हजार की रंगदारी मांगी मना करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

किशनी पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रधानपति दंबग होने के साथ ही हिस्ट्रीशीटर है। किशनी थाने के अलावा अन्य जिलों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने महिला शिक्षामित्र को धमकी दिए जाने के मामले में भी अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय चितायन में शिक्षामित्र सुमन यादव सोमवार को विद्यालय में थीं। तभी प्रधानाध्यापक कुमारी नीतू वहां आकर झगड़ने लगीं थीं।

फोन कर हथियारबंद लोगों को स्कूल में बुला लिया था। प्रधानपति चितायन ध्रुव शाक्य, प्रधान पलिया श्यामकरन शाक्य, ब्रहमानंद निवासी नगला कुआं ने सुमन यादव से अभद्रता किए जाने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी से दहशत में आई शिक्षामित्र की ओर से थाने में तहरीर दी गई।

गुरुवार को एसपी राजेश एस के आदेश पर नामजद आरोपियाें के विरुद्ध थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया। इंस्पेक्टर किशनी समरेश सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें