मैनपुरी। कासगंज में हुए बवाल के बाद मीडिया सेल सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों को चिह्नित कर रही है। अभी तक तीन व्हाट्सएप ग्रुप व एक विवादित वीडियो सेल के पास उपलब्ध है। एएसपी का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
कासगंज में गणतंत्र दिवस पर हुआ वबाल शांत होने के बाद अब सोशल मीडिया सैल ऐसे लोगों पर कार्रवाई की तैयारी में है। जिन्होंने सोशल साइट के जरिए माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। बवाल के बाद से प्रदेश के सभी जिलों मेें अलर्ट जारी कर दिया गया था।
वहीं सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया सैल के पास इस समय एक कासगंज मामले से जुड़ा एक वीडियो और तीन व्हाट्सएप ग्रुप की आपत्तिजनक गतिविधि उपलब्ध है। वहीं एएसपी ओमप्रकाश सिंह के मुुताबिक जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।