फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा और डेयरियों पर छापे, सैंपल भरे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मांट/मथुरा। खाद्य विभाग की टीम ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ढाबा और दूध-दही की पांच दुकानों पर छापे मारकर सैंपल भरे। दिन भर चली कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। दो को नोटिस भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


तहसील मांट के अंतर्गत टैंटीगांव-खैर मार्ग स्थित गांव भदनवारा में मनोज डेयरी से दूध का नमूना लिया गया है। डेयरी के लिए लाइसेंस भी नहीं था। इसके लिए नोटिस दिया गया है। टैंटीगांव में गुड्डू खां की दुकान से मिल्क केक का नमूना लिया। इनके अलावा तीन ढाबों से भी नमूने लिए गए हैं। इसमें पानी गांव में लड्डू गोपाल ढाबे से दही का नमूना, जबकि मुरशल ढाबे से पनीर का नमूना लिया गया। इसी क्षेत्र स्थित इलेविन फ्लोवर ढाबे पर भी टीम ने जांच की। इस पर महावन

तहसील का लाइसेंस मिला, जबकि ढाबा मांट तहसील में संचालित है। इसके लिए ढाबा संचालक को नोटिस दिया गया है। इसमें लाइसेंस को स्थानांतरित के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय के नेतृत्व में हुई। इससे क्षेत्र के दुकानदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें