फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने 13 चोरी के वाहनों समेत गैंग के तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। हांलाकि अभी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में शनिवार और रविवार के दिन पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गांव भांती, खुटारा और देवी रोड के समीप छापेमारी कर तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए वाहन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 13 दो पहिया वाहन भी बरामद किए हैं। हांलाकि अभी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई को लेकर थाना पुलिस कुछ भी खुलकर बताने को तैयार नहीं है। बरामद वाहनों में चार स्कूटी व अन्य बाइकें बताईं गईं हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें