फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का नोटिस देख वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। बिजली विभाग ने गांव कटैना हर्षा में विद्युतीकरण कराया। कुछ लोगों ने कनेक्शन कराए तो बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके बिजली कनेक्शन नहीं हो सके। विद्युत विभाग ने गांव के तीस लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में नोटिस भेजे गए। ऐसे ही एक नोटिस को देख जिंदगी की गुजर बसर कर रहे गरीब की सदमा लगने से मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जसराना थाना क्षेत्र के गांव कटैना हर्षा में बिजली विभाग द्वारा वर्ष 2017 में विद्युतीकरण कराया था। अप्रैल माह में तत्कालीन जेई हैदन के नेतृत्व में गांव में चेकिंग कराई गई। इस दौरान विभाग ने गांव के लगभग 30 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की एफआईआर जसराना थाने में दर्ज कराई। तब से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। गुरुवार को ग्रामीणों को बिजली चोरी के नोटिस मिले।

16 से 30 हजार रुपये के बिल थमा दिए। गांव का ब्रजवीर (55) की अपनी पत्नी और बच्चे के साथ झोंपड़ी डाल कर रह रहा था। गुरुवार को उनके बेटे प्रेमवीर के नाम 22740 रुपये का नोटिस आया तो उन्हें सदमा लग गया। इससे उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने कहा कि उनके यहां कनेक्शन नहीं था और न बिजली चोरी की। विभाग ने गलत रिपोर्ट दर्ज करा नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि बिजली विभाग में कुछ लोगों के कहने पर गरीब लोगों को फंसाया जा रहा है। जिन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है, उनमें से कुछ के यहां पहले से ही कनेक्शन है।

कुछ के यहां न बिजली की लाइन है और न कनेक्शन। पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया एसडीएम शिकोहाबाद ने मामले की जांच और निर्दोष पाए जाने पर दर्ज एफआईआर और नोटिस वापस लिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें