फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए सफाईकर्मियों का हंगामा

विज्ञापन
वेतन। - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। शहर में सफाई का जिम्मा संभाले डूडा के दो सौ सफाईकर्मी वेतन को तरस गए हैं। तीन महीने से काम कर रहे इन सफाईकर्मियों को अभी तक वेतन नहीं मिल सका है। गुस्साए सफाईकर्मियों ने मंगलवार को डूडा कार्यालय पर हंगामा काटा। इसके बाद नगर आयुक्त से वेतन की मांग की।
विज्ञापन


नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद सफाईकर्मियों की कमी को पूरी करने के लिए नगर निगम ने डूडा के दो सफाईकर्मियों को लिया था। इन सफाईकर्मियों को नगर निगम के उन क्षेत्रों में लगाया जो नगर निगम में नये जुड़े हैं। इन क्षेत्रों में करीब 32 ग्राम पंचायत शामिल हैं। इनमें लगाए गए 200 सफाईकर्मी तीन माह से काम कर रहे हैं परंतु इन्हें अभी तक वेतन नहीं मिल सका है। अपने वेतन के लिए सफाईकर्मी पिछले एक सप्ताह से लगातार डूडा कार्यालय जाकर वेतन की मांग कर रहे थे।

मंगलवार को भी डूडा कार्यालय गए और वेतन की मांग को लेकर हंगामा काटा। इसके बाद यह कर्मचारी नगर निगम कार्यालय आए और नगर आयुक्त उज्जवल कुमार से वेतन की मांग की। नगर आयुक्त ने इन्हे तीन दिन में वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने बताया कि तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। नगर आयुक्त ने बताया कि सफाईकर्मियों को जल्द ही वेतन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें