कोसीकलां (मथुरा)। कोसी से आगरा जाने वाली ईएमयू सवारी गाड़ी का इंजन फेल हो जाने के कारण गाड़ी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से रवाना हुई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
कोसी से आगरा के लिए 7:30 बजे ईएमयू शटल जाती है। मौसम साफ होने के कारण यह निर्धारित समय से चल रही है लेकिन गुरुवार को अचानक ट्रेन का इंजन फेल हो गया। काफी प्रयासों के बावजूद इंजन ने प्रेशर नहीं बनाया। जिसके इंजन को फेल करार दिया गया। बाद में विभागीय अधिकारियों ने दूसरा इंजन मंगाया। करीब साढ़े दस बजे ट्रेन को आगरा के लिए रवाना किया गया। स्टेशन प्रबंधक एके शर्मा ने बताया कि प्रेशर न बनने के कारण ऐसा हुआ। दूसरे इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन को रवाना किया गया।