फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और एसओजी टीम ने लाखों की चरस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। मंगलवार देर शाम थाना पुलिस ने एसओजी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा के पास एक गांव से लाखों रुपए कीमत की चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को पकड़ा है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डा मनोज कुुमार को टूंडला क्षेत्र में चरस तस्करी की सूचनाएं मिल रहीं थी। उन्होंने थाना प्रभारी मुनीशचन्द्र और एसओजी टीम को लगाया था। मंगलवार सायं दोनों टीमों ने टोल प्लाजा के निकट एक गांव में छापा मार कर तस्करी कर चरस ला रहे पुरूषोत्तम नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने पकड़ी गई चरस की कीमत 15 लाख बताई है। चरस की तस्करी टूंडला के साथ पचोखरा क्षेत्र में भी हो रही है। पुलिस पकड़े गए तस्कर से अन्य ठिकानों पता कर बुधवार को बड़ा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें