फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चार घायल

विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही क्वालिस कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में कार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई थी।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर एक क्वालिस गाड़ी सोमवार की सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 97 के निकट चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसमें सवार चालक राजेश शर्मा निवासी गांव जावली थाना लोनी गाजियाबाद, राहुल, गीता एवं ज्योति निवासी अहमदबाद थाना छतारी जनपद बुलंदशहर घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। कार सवार दरभंगा बिहार में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें